बर्लिन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन क्लब स्टटगार्ट ने टेफन कारकुट को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 43 वर्षीय कारकुट को 2019 तक टीम का कोच बनाया गया है। वह पूर्व कोच हेन्स वुल्फ की जगह लेंगे।
वुल्फ को स्टटगार्ट ने जर्मन लीग में शाल्के से 2-0 से हराने के बाद कोच के पद से हटा दिया था। यह पिछले सात मैचों में उनकी छठी हार थी। स्टटगार्ट फिलहाल जर्मन लीग में 14वें पायदान पर है।
कारकुट इससे पहले जर्मन लीग की टीम हानोवर (2013-15) और बायर लेवरकुसेन (2017) को कोच रह चुके है।
कारकुट ने कहा, “मैं अपने हिस्से का काम करना चाहता हूं तोकि टीम के प्रशंसक मैच के बाद कहे कि वह स्टटगार्ट को इस तरह से देखना चाहते है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस सत्र में अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।”
dharmpath.com dharmpath