बर्लिन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग में हैम्बर्ग और हेथा बर्लिन की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हैम्बर्ग ने हॉफ्फेनहाइम को 3-0 से मात दी, वहीं हेथा बर्लिन ने कोलोग्ने को 2-0 से हराया।
कोलोग्ने की जर्मन लीग के इस सीजन में यह 11वीं हार है। वह लीग सूची में केवल दो अंकों के साथ सबसे नीचे 18वें स्थान पर है।
हॉफ्फेनहाइम के खिलाड़ी केविन अकपोगुमा ने छठे मिनट में अपने ही पाले में गोल करने की गलती करी और इसका फायदा हैम्बर्ग को मिला। उसने 1-0 से बढ़त हासिल की।
इसके बाद, दूसरे हाफ में हैम्बर्ग ने हॉफ्फेनहाइम को गोल करने का मौका नहीं दिया और 75वें मिनट में फिलिप कोस्टिक और 88वें मिनट में गिडोन जुंग की ओर से दागे गए गोल के साथ 3-0 से जीत हासिल की।
एक अन्य मैच में 17वें मिनट में इबिसेविक की ओर से किए गए गोल के साथ बर्लिन क्लब ने अपना खाता खोला।
दूसरे हाफ में भी बर्लिन ने कोलोग्ने को गोल का मौैका न देते हुए मैच पर अपना दबदबा बरकरार रखा और 64वें मिनट में इबिसेविक की ओर से पेनाल्टी पर किए गए गोल के साथ 2-0 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath