जर्मन लीग : हॉफ्फेनहाइम ने हैनोवर को मात दी

सिन्सहाइम (जर्मनी), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आंद्रेज क्रामरिक के शानदार हैट्रिक की बदौलत हॉफ्फेनहाइम ने हैनोवर को 3-1 से शिकस्त देते हुए जर्मन लीग की अंकतालिका में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को यहां मिली जीत पिछले पांच मैचों में हॉफ्फेनहाइम की चौथी जीत है। इस जीत के बाद मेजबान टीम ने बायर लेवरकुसेन को पछाड़ते हुए चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, बायर ने लीग में एक मैच कम खेला है।

क्रामरिक ने मैच की दमदार शुरुआत की और 16वें मिनट में गोल दागकर हॉफ्फेनहाइम को 1-0 से आगे कर दिया। आठ मिनट बाद ही मेहमान टीम ने कैनन करमान के गोल की बदौलत वापसी की।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन 50वें एवं 86वें मिनट में क्रामरिक के दो गोलों ने मेजबान टीम को 3-1 से जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493