जर्मन संस्करण शुरू करेगा ‘शार्ली हेब्दो’

पेरिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। व्यंग्यात्मक फ्रांसीसी साप्ताहिक ‘शार्ली हेब्दो’, जिसके पेरिस कार्यालय को जनवरी 2015 में जिहादियों द्वारा निशाना बनाया गया था, दिसंबर में एक जर्मन संस्करण शुरू करने जा रहा है।

‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अुनसार, शार्ली हेब्दो की प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पत्रिका 2015 में हुए हमले के बाद मिले समर्थन के आभार स्वरूप अगले सप्ताह जर्मन भाषा में दो लाख प्रतियां छापेगी।

जर्मन संस्करण एक दिसंबर को शुरू होगा और उसमें मुख्य रूप से फ्रांसीसी भाषा से अनूदित लेख और कार्टून्स होंगे।

प्रवक्ता ने कहा, संपादक जर्मन कार्टूनिस्टों के साथ समन्वय करके जर्मन सामग्री छापने पर भी विचार कर रहे हैं।

जर्मन संस्करण की कीमत चार यूरो होगी और यह पूरे जर्मनी में उपलब्ध होगा।

जर्मनी के नागरिकों ने ‘शार्ली हेब्दो’ के जीवित बचे संपादकीय कर्मचारियों द्वारा हमले के एक सप्ताह बाद प्रकाशित संस्करण की 70,000 प्रतियां खरीदी थीं।

करीब दशक भर पुरानी पत्रिका के पेरिस में स्थित कार्यालयों पर हुए हमले में फ्रांस के कुछ विख्यात कार्टूनिस्टों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493