लंदन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी जेर्मेन जेनास ने घुटने की चोट से उबरने में असफल होने बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।
इंग्लैड के 32 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी ने गुरुवार को ‘बीबीसी’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं आधिकारिक रूप से संन्यास ले चुका हूं। मैंने घुटने की चोट के बाद अपनी वापसी के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से यह मेरे करियर का समापन था।”
जेनास ने क्वीन्स पार्क रेंजर्स के साथ अप्रैल 2014 में अपना आखिरी मैच खेला था, लेकिन इस दौरान लगी घुटने की चोट से वह उबर नहीं पाए और वह बीबीसी के साथ एक विश्लेषक के रूप में काम करने लगे।
इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ उन्होंने 21 मैच खेले और न्यूकास्टल युनाइटेड के साथ चार सत्र तक भी खेला।
dharmpath.com dharmpath