जलवायु परिवर्तन को नकारने पर रिपब्लिकन पर बिफरे ओबामा

ओबामा ने शुक्रवार को कहा, “अभी रिपब्लिकन पार्टी ही एक ऐसी बड़ी पार्टी है, जो जलवायु परिवर्तन से इंकार करती है। मेरा मतलब है कि यह पार्टी मुद्दों से परे है।”

ओबामा ने कहा, “उदाहरण के तौर पर, यहां तक कि विभिन्न देशों की दक्षिणपंथी पार्टियां भी भले ही प्रवासियों को पसंद नहीं करतीं, लेकिन विज्ञान के हवाले से वे भी मानती हैं कि जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने के लिए कुछ करना पड़ेगा।”

ओबामा ने 2016 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले जलवायु नीति लागू करने की इच्छा जताई है।

रिपब्लिकन पार्टी ने जलवायु परिवर्तन की वास्तविकता से इंकार करते हुए कहा है कि ओबामा की जलवायु नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

ओबामा की जलवायु नीतियों का खुले तौर पर विरोध करने वाली रिपब्लिकन पार्टी के इस रुख को देखते हुए वर्ष 2016 में किसी रिपब्लिकन के राष्ट्रपति बनने पर जलवायु नीतियों के क्रियान्वयन पर संदेह जताया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493