‘जलेबी-द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ 31 अगस्त को रिलीज होगी

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्मस द्वारा निर्मित ‘जलेबी-द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ 31 अगस्त को रिलीज होगी।

यह घोषणा बुधवार को प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की गई।

इस संबंध में किए गए ट्वीट के मुताबिक, “रिया चक्रवर्ती और नवोदित कलाकार वरुण मित्रा अभिनीत ‘जलेबी-द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ की रिलीज की घोषणा को लेकर उत्साहित हैं। 31 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में मिलेंगे।”

टीवी कलाकार दीगंगना सूर्यवंशी भी इस फिल्म में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह ‘कुबूल है’, ‘वीरा’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493