जल्द ही मातृत्व का अनुभव करना चाहती हैं हैली बाल्डविन

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल हैली बाल्डविन (20) युवावस्था में मां बनने के लिए उत्सुक हैं।

लॉस एंजेलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल हैली बाल्डविन (20) युवावस्था में मां बनने के लिए उत्सुक हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, बाल्डविन का कहना है कि वह 40 साल की उम्र में अपने बच्चों को किशोरावस्था में देखना चाहती हैं।

अभिनेत्री से जब यह पूछा गया कि 20 साल बाद वह खुद को कहां देखना चाहेंगी तो उन्होंने यह बात कही।

बाल्डविन ने रेमिक्स पत्रिका को बताया, “मुझे लगता है कि 20 साल के बारे में सोचने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन उस समय तक मैं शादीशुदा होना व कुछ बच्चों की मां होना और परिवार बढ़ाना पसंद करूंगी।”

उन्होंने कहा कि वह युवा मां बनना चाहती हैं, इसलिए 40 की उम्र में वह अपने बच्चों को किशोरावस्था में देखना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493