‘जल्लीकट्टू’ आधारित फिल्म में आर्य, सत्या साथ-साथ

चेन्नई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आर्य और उनके भाई सत्य तमिल फिल्म ‘संतना देवन’ के लिए टीम तैयार करने में जुट गए हैं। यह प्राचीन और लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू पर आधारित है, जो आमतौर पर तमिलनाडु में पोंगल के आसपास सांड को भड़काने के बाद उसे काबू में करने का प्रयास किया जाता है।

अमीर द्वारा निर्देशित होने वाली इस फिल्म पर काम की शुरुआत शुक्रवार को पूजा के साथ की गई।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कहानी की जद में जल्लीकट्टू को रखा गया है। इसमें इस खेल पर प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर प्रासंगिक सवाल उठाए जाएंगे। फिल्म में रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी सबकुछ होगा। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।”

गौरतलब है कि पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय ने जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाकर इस खेल के समर्थकों को मायूस कर दिया था।

फिल्म के निर्माता रविवार को जल्लीकट्टू आधारित गीतों का अलबम जारी करेंगे। इन गीतों की धुन युवान शंकर राजा ने तैयार की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493