Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » राज्य का पन्ना » जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

March 27, 2023 10:49 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री चौहान A+ / A-

भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य अनिवार्यत: पूर्ण कर लिए जाएं।

जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री चौहान Reviewed by on . भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है। केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन Rating: 0
scroll to top