जस्टिन टिंबरलेक अपने करियर पर किताब रिलीज करेंगे

लॉस एंजिल्स, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता जस्टिन टिंबरलेक ने 30 अक्टूबर को अपनी किताब ‘हिंदसाइट एंड ऑल द थिंग्स आई कांट सी इन फ्रंट ऑफ मी’ को रिलीज करने की घोषणा की है।

गायक ने शुक्रवार को अपनी किताब के कवर का खुलासा किया और प्रशंसकों से कहा कि यह किताब फोटोग्राफ और स्टोरी से भरी होगी।

टिंबरलेक ने कहा, “मैं इसपर कुछ समय से काम कर रहा हूं और मैं अपनी पहली किताब का पहला लुक आपके सामने पेश कर खुशी महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं आगे इस किताब की फोटो और स्टोरी को आपके साथ साझा करूंगा।”

टिंबरलेक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “इस किताब पर काम करना मेरे लिए एक अद्भुत प्रक्रिया रही। मेरे किताब में ऐसे कई बेहतरीन लोगों का जिक्र है, जिन्होंने मुझे कलाकार बनने और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह बनने में मदद की।”

किताब हालांकि टिंबरलेक के करियर और कला-कौशल पर केंद्रित है, लेकिन इसमें उनके निजी जिंदगी को भी छुआ गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में घोषणा की गई है कि इस किताब के जरिए टिंबरलेक अनकी पत्नी जेसिका बिएल और बेटे सिलास को आभार प्रकट करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493