जस्टिन ने तोड़ा नए साल का संकल्प

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। विवादों में घिरे रहने वाले पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लिया था, लेकिन वह हाल में एक होटल के बाहर सिगरेट सुलगाते देखे गए।

उन्हें यहां नौ जनवरी की दोपहर सिगरेट पीते देखा गया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीबर ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि धूम्रपान छोड़ना उनके नए साल के संकल्पों में से एक है।

उन्होंने कहा था, “मैं धूम्रपान छोड़ने जा रहा हूं। मैं ऐसा करने वाला हूं। यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहता, जिसके बारे में लोग कहें कि ‘वह सिगरेट-बीड़ी पीता है या वह अच्छा आदमी नहीं है।”

बीबर उसी होटल के बाहर धूम्रपान करते देख गए, जिसमें वह रह रहे थे। वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि बीबर ने प्रवेश द्वार के सामने धूम्रपान नहीं किया। उन्होंने आगे जाकर ऐसा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493