जस्टिन बीबर के साथ गाना चाहती है पिक्सी लॉट

न्यूयॉर्क। 19 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका एवं गीतकार पिक्सी लॉट का कहना है कि वह गायक जस्टिन बीबर के साथ गाने का मौका मिलने पर खुश होंगी।

न्यूयॉर्क। 19 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका एवं गीतकार पिक्सी लॉट का कहना है कि वह गायक जस्टिन बीबर के साथ गाने का मौका मिलने पर खुश होंगी।

समाचार पत्र ‘द सन’ के स्तंभकार के साथ फेसबुक से सीधी बात के जरिए अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि,”मैं इस बारे में जस्टिन से बात करने वाली हूं क्योंकि वह बहुत ही प्रतिभाशाली है। वह बहुत अच्छे है और मुझे उनका संगीत पसंद है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ ने लॉट के हवाले से बताया, “मुझे अपने संगीत के पेशे से लगाव है। मैं अभिनय के लिए इसे नहीं छोड़ सकती। मैं एक नाटक में अभिनय कर रही हूं और अपना काम निपटाकर फिर से स्टूडियों में गायकी करने पहुंच जाऊंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493