जस्टिन बीबर ने कार से घायल वृद्ध महिला की मदद की

लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने कार से घायल हुई एक वृद्ध महिला की मदद करके अपनी भलमनसाहत का परिचय दिया।

बीबर और उनके कर्मचारियों ने पुलिस का इंतजार करने के दौरान महिला की देखभाल की और उसे सांत्वना दी।

खबरों के मुताबिक, बुधवार को जब बीबर और उनके साथी लाब्रिया और सैंटा मोनिका बॉलेवार्ड से गुजर रहे थे, उस समय वहां एक महिला परेशानी की हालत में पड़ी थी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीबर ने महिला को उठने और सड़क पार करने में मदद की। बीबर को एक वीडियो में इस दौरान एक पापारात्जो से यह कहते भी सुना गया, “यह मत करो।”

महिला ने कानून प्रवर्तन कर्मियों को बताया कि वह गिर गई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्हें एक काली एसयूवी कार ने टक्कर मार दी थी।

एम्बुलेंस के पहुंचने से पूर्व बीबर और उनकी टीम घटनास्थल से चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493