जस्टिन बीबर ने मजाक में बेटी की घोषणा की

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने इंटरनेट पर यह घोषणा की है कि उनकी एक बेटी है, लेकिन इसके बाद उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह मजाक कर रहे थे।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 22 वर्षीय जस्टिन ने एक छोटी लड़की को गोद में लेकर अपनी एक तस्वीर साझा की और कहा कि यह उनकी बेटी है। लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सच नहीं है।

तस्वीर के साथ उन्होंने शीर्षक लिखा, “मेरी बेटी..मजाक था।”

इस बीच कुछ प्रशंसक हैरान थे कि कुछ ही दिनों में बीबर पिता कैसे बन सकते हैं।

ऑनलाइन प्रशंसकों ने जस्टिन बीबर की बेटी होने वाली बात पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493