जस्टिन बीबर ब्राजील की मॉडल के साथ देखे गए

रियो डि जेनेरियो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर की एक फोटो सामने आई है जिसमें उन्हें ब्राजील की एक मॉडल के साथ रोमांटिक मुद्रा में देखा जा सकता है। बीबर, गायिका सेलिना गोमेज के साथ प्रेम संबंधों को चर्चा में रहते रहे हैं।

टीएमजेड डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार, गायक बीबर को मॉडल लूसियाना चमोने के साथ काफी समय व्यतीत करते हुये देखा गया है। गुरुवार को इन दोनों को उनकी गाड़ी की पिछड़ी सीट पर एक दूसरे को बांहों में भरे हुए देखा गया।

दूसरी ओर तरफ पेशेवर जगत में बीबर और जयान मलिक दोनों के एक साथ, एक नये सिंगल एल्बम में काम करने की खबरें आ रही हैं। दरअसल बीबर ने मलिक के आने वाले सिंगल एल्बम ‘पार्टी नेक्सट डोर’ के लिंक को रिट्वीट किया था। इसके बाद से इनके साथ काम करने की अटकलें लगने लगीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493