‘जस्टिस लीग’ की अगली कड़ी पर काम शुरू

लॉस एंजिलस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘जस्टिस लीग’ के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म में कमशनर गॉर्डन का किरदार निभा रहे अभिनेता जेके सिमन्स ने यह बात कही।

‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, टोटल फिल्म पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में सिमन्स ने कहा कि फिल्म ‘जस्टिस लीग 2’ की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा, “कमिशनर गॉर्डन हर फिल्म में एक ट्रेंच कोट पहनते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि उत्तेजित होने वाला हिस्सा उतना प्रत्यक्ष होने वाला है। खासकर तब, जब आप बैटमैन के साथ खड़े हों।”

गॉर्डन ने आगे कहा, “लेकिन यह पहली ‘जस्टिस लीग’ फिल्म है और हमें उम्मीद है कि कुछ और फिल्में बनेंगी। वह ‘द बैटमैन’ और ‘जस्टिस लीग’ की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में मैं गॉर्डन के अवतार में दिख रहा हूं। मुझे ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा। मुझे लगता है कि मैंने कमिश्नर गॉर्डन के रूप में बहुत कम काम किया है।”

फिल्म ‘जस्टिस लीग 2’ का निर्देशन जैक स्नाइडर करेंगे।

फिल्म के सीक्वल को 2019 में रीलीज करना था, लेकिन ‘द बैटमैन’ की वजह फिल्म को रीलीज होने में थोड़ा और समय लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493