‘जस्ट मोहब्बत’ का रीमेक बनना चाहिए : वत्सल सेठ

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘जस्ट मोहब्बत’ में जय के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता वत्सल सेठ का कहना है कि वह चाहते हैं कि छोटे पर्दे पर यह शो फिर से लौटे। वह इसमें फिर से काम भी करना चाहते हैं।

‘जस्ट मोहब्बत’ के रीमेक के बारे में पूछे जाने पर वत्सल ने आईएएनएस को बताया, “बिल्कुल मुझे लगता है कि ‘जस्ट मोहब्बत’ फिर से बनना चाहिए। ‘जस्ट मोहब्बत’ के कई प्रशंसक हैं और वे अब भी उसे याद करते हैं।”

अभिनेता ने यह भी बताया कि अभिनेता वरुण धवन भी शो के बड़े प्रशंसक थे।

उन्होंने कहा, “एक दिन मैं व्यायाम कर रहा था और वरुण के साथ बात कर रहा था। तब उन्होंने मुझे बताया कि वह ‘जस्ट मोहब्बत’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।”

वत्सल ने कहा, “जब लोग आपके पहले शो के बारे में इतने उत्साह से बात करते हैं, तो बेहद अच्छा लगता है। हां, मैं चाहता हूं कि शो फिर से लौटे और मैं इसका हिस्सा भी बनना चाहता हूं।”

वत्सल फिलहाल ‘लाइफ ओके’ के शो ‘रिश्तों का सौदागर’ में दिखाई दे रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493