जागरण फिल्म महोत्सव शशि कपूर, कुंदन शाह, श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। जागरण फिल्म महोत्सव का 9वां संस्करण बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों शशि कपूर, कुंदन शाह और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, जिनके निधन ने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों के बीच गहरा सदमा छोड़ा है।

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने न केवल व्यावसायिक फिल्मों को बढ़ाव दिया, बल्कि वैकल्पिक सिनेमा के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एक विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें रमेश शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘न्यू डेली टाइम्स’ में उनकी कलात्मक उत्कृष्टता प्रदर्शित की जाएगी।

महोत्सव में शाह की ‘बोंगा’ भी पेश की जाएगी, और श्रीदेवी की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसमें गौरी शिंदे की ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और यश चोपड़ा की ‘लम्हे’ प्रदर्शित की जाएगी।

जागरण फिल्म महोत्सव में 100 से अधिक देशों से 200 से अधिक फिल्मों को शामिल किया गया है। यह 18 शहरों में आयोजित होगा। इसकी यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होगी। राजधानी में यह 29 जून से शुरू होगी और तीन जुलाई को इसका समापन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493