लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जाडा पिंकेट व उनके पति विल स्मिथ और उनके बच्चे जाडेन एवं विलो स्मिथ दोनों घर से दूर चले गए हैं।
वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, जाडा ने हॉटे लिविंग मैगजीन को बताया कि जाडेन (18) और विलो (16) दोनों अपना करियर बनाने में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा, “यह मजेदार है, वे आसपास नहीं हैं, लेकिन साथ भी हैं।”
जाडा ने कहा, “यहां तक कि मेरे पास उन्हें याद करने का वक्त तक नहीं है। विलो और जाडेन मुझे रोज फोन करना पसंद करते हैं। जब वे सेट से दूर होते हैं और जब उन्हें उनसे मिलने का मन करता है, तब उन्हें घर की याद आती है।”
जाडेन टोरंटो में फिल्म ‘लाइफ इन अ इयर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि विलो का संगीत करियर विश्व यात्रा में बदल गया है।
dharmpath.com dharmpath