नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनियाभर को अपने हैरतअंगेज जादू से चौंकाने वाले रूस के जादूगर एलेक्जेंडर मागू पहली बार भारत में प्रस्तुति देंगे।
उनका भारत में यह शो नवंबर में होगा।
बयान के मुताबिक, उनकी यह प्रस्तुतियां नई दिल्ली में दो से 17 नवंबर तक रोसेट हाउस में होगी।
रोसेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के एरिया जनरल मैनेजर कुश कपूर ने बताया, “हम विश्वप्रख्यात जादूर एलेक्जेंडर मागू की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं, जो भारत में पहली बार प्रस्तुति दे रहे हैं।”
मागू ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
dharmpath.com dharmpath