मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक विकास बहल और उनकी पत्नी ऋचा ने यहां एक स्कूल में पालतू पशुओं को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया। पशु प्रेमी 150 से अधिक नस्ल के कुत्तों और बिल्लियों के बच्चों में से पसंदीदा कुत्ते या बिल्ली का चुनाव कर सकते हैं।

निर्देशक ‘वर्ल्ड फॉर ऑल’ नाम की संस्था से जुड़े हुए हैं, जो पशुओं की देखभाल और उन्हें गोद देने का काम करता है। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार और रविवार को हो रहा है।
बहल ने अपने बयान में कहा, “इस गोद देने के कार्यक्रम का उद्देय पशुओं के लिए प्यारा सा घर तलाशना है। मुझे लगता है कि हमें जानवरों की उतनी ही जरूरत है जितनी उन्हें हमारी जरूरत है। हम नई पीढ़ी के पशु प्रेमियों को प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं क्योंकि पशुओं को पालना सच में एक खुशनुमा अनुभव है। फैंटम (मनोरंजन कंपनी) में हमने भी पांच कुत्ते गोद लिए हैं, मुझे लगता है कि पशुओं को पालने से आपके घर में खुशनुमा माहौल बन जाता है।”
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े अन्य लोगों के आने की उम्मीद है। फराह खान भी अपने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।
dharmpath.com dharmpath