जाना के एमसेंट ब्राउसर पर मिलेगी मुफ्त इंटरनेट की सुविधा

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। उभरते बाजारों में मुफ्त डेटा की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी जाना ने गुरुवार को एमसेंट ब्राउसर लांच किया। कंपनी का लक्ष्य इसके माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा प्रदान करना है।

जाना भारत में मार्च में अपना एमसेंट ब्राउसर लांच कर रही है।

जाना के सहसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाथन ईगल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारा लक्ष्य एक अरब लोगों के लिए मुफ्त इंटरनेट मुहैया करवाना है। हम उन्हें मुफ्त इंटरनेट मुहैया करा कर गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्रदान करेंगे। एमसेंट ब्राउसर की मदद से यूजर्स डेटा की लागत की चिंता के बगैर रोजाना इंटरनेट सर्फि ग कर सकेंगे।”

नाथन ईगल ने कहा कि एमसेंट ब्राउसर का विज्ञापन प्रायोजित मॉडल उभरते बाजारों में एंड्रायड उपभोक्ताओं को 70 एमबी मुफ्त ऑनलाइन सामग्री मुहैया कराएगा। इस प्लेटफार्म पर जितने ज्यादा विज्ञापनदाताओं को जोड़ा जाएगा डेटा की सीमा भी उतनी ही बढ़ेगी। शुरुआती चरण में उपभोक्ताओं को 10 एमबी डेटा प्रतिदिन यानी 70 एमबी डेटा प्रति सप्ताह दिए जाएंगे। कंपनी का लक्ष्य उभरते बाजारों वाले देशों में एक अरब लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493