‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित ‘लाइफ ऐसी की तैसी’

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। निर्देशक एजाज अहमद का कहना है कि उनकी अगली आगामी फिल्म ‘लाइफ की ऐसी तैसी’ बीते जमाने की हास्यप्रद फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित है।

अहमद ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक कुंदन शाह ने ‘जाने भी दो यारो’ को बिना किसी चर्चित कलाकार को शामिल किए ही इसे सफल फिल्म बनाया। बड़े संस्थानों में उनके काम के संबंध में समझाया जाता है कि किस प्रकार उन्होंने हास्यप्रद दृश्यों का इस्तेमाल किए बिना इस फिल्म को बनाया।”

निर्देशक ने कहा कि उनकी फिल्म ‘लाइफ की ऐसी तैसी’ भी इस फिल्म से प्रेरित है।

बॉलीवुड में हास्यप्रद फिल्मों के वर्तमान चलन के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा कि एक फिल्म उसकी विषयवस्तु के कारण सफल होती है न कि सितारों के कारण।

उन्होंने कहा, “आज सारे बड़े सितारे हास्यप्रद फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कम बजट वाली हास्यप्रद फिल्में सफल नहीं हो रहीं। मैं अपनी फिल्मों को अन्य हास्यप्रद फिल्मों में नहीं गिनता।”

अहमद ने इससे पहले ‘हूज देयर’ फिल्म का निर्देशन किया। उनकी आगामी फिल्म ‘लाइफ की ऐसी तैसी’ में नए चेहरे नजर आएंगे और यह इस साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493