बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन पर हमलावर जापान के सैनिकों ने 1000 चीनी नागरिकों को पीली नदी में डुबाकर मार डाला था।
बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन पर हमलावर जापान के सैनिकों ने 1000 चीनी नागरिकों को पीली नदी में डुबाकर मार डाला था।
यह खुलासा खुद जापान के एक सैनिक ने अपने इकरारनामे में किया है। जापानी सैनिकों के हाथ से लिखे इन इकरारनामों को चीन का अभिलेखागार प्रशासन द्वितीय विश्व युद्ध के 70 साल पूरे होने पर एक-एक कर जारी कर रहा है। जापानी सैनिक गिसाबुरो इकेदा का इकरारनामा इसी का हिस्सा है।
गिसाबुरो 1933 में चीन में जापानी सेना का हिस्सा बना था। 1945 में पकड़े जाने तक वह सेना का सदस्य था। उसने लिखा है कि उसकी फौज ने 1000 चीनियों को जोंगमऊ शहर से बाहर निकाला और पीली नदी में डुबाकर मार डाला। यह दिल दहलाने वाली वारदात 19 जून 1938 को हुई थी।
उसने अपने इकरारनामे में लिखा है कि मई 1938 में हेबेई में जापानी सैनिकों ने 100 चीनी नागरिकों और सैनिकों की हत्या की थी। उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म की बात भी कबूल की है।
dharmpath.com dharmpath