जापानी अर्थव्यवस्था में 0.6 फीसदी तेजी

टोक्यो, 20 मई (आईएएनएस)। जापान की अर्थव्यवस्था में 2015 की प्रथम तिमाही में 0.6 फीसदी तेजी दर्ज की गई। यह बात सरकार ने बुधवार को कही।

जापानी अर्थव्यवस्था में 2014 की आखिरी तिमाही में 0.3 फीसदी तेजी रही थी, जबकि 2014 की तीसरी तिमाही में गिरावट रही थी।

प्रथम तिमाही में अर्थव्यवस्था में 60 फीसदी योगदान करने वाली खपत में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 0.4 फीसदी तेजी रही, जबकि निर्यात में 2.4 फीसदी तेजी रही।

पूंजीगत खर्च 0.4 फीसदी बढ़ा, जबकि इसके एक फीसदी बढ़ने की उम्मीद थी।

ताजा आंकड़े से प्रधानमंत्री शिंजो अबे की प्रबल सुधार की आर्थिक नीति तथाकथित अबेनॉमिक्स को मजबूती मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493