जापानी कैंसर विशेषज्ञ ने पोप का उपचार करने से किया इंकार

download (3)रोम, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अग्रणी जापानी न्यूरोसर्जन ताकानोरी फुकुशिमा ने एक इतालवी मीडिया रपट का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पोप फ्रांसिस का उपचार नहीं किया।

रपट में कहा गया था कि फुकुशिमा ने गुपचुप तरीके से वैटिकन जाकर पोप के छोटे लेकिन उपचार योग्य मस्तिष्क ट्यूमर का निदान किया था।

फुकुशिमा ने शुक्रवार को कहा, “मैं उनसे केवल एक बार मिला हूं और मुझे संदेह है कि वे मुझे पहचानते हैं।”

फुकुशिमा ने कहा, “कितना कुछ झूठ लिखा जाता रहा है।”

वैटिकन ने बुधवार की उस रपट का खंडन करते हुए उसे गलत और गंभीर रूप से गैर जिम्मेदाराना बताया जिसमें पोप को छोटे लेकिन उपचार योग्य मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित बताया गया था।

मीडिया में दावा किया गया था कि फुकुशिमा द्वारा इसका निदान किया गया था जो पोप से मिलने वैटिकन सिटी गए थे।

फुकुशिमा ने गुरुवार को वैटिकन की अपनी दो यात्राओं से संबंधित दो पोस्ट डिलीट कर दीं। इनमें से एक जनवरी में की गई यात्रा में फ्रांसिस से मुलाकात का कोई जिक्र नहीं था और दूसरी यात्रा में एक अक्टूबर 2014 को सेंट पीटर्स स्क्वेयर में आम दर्शकों में पोप के साथ फुकुशिमा की मुलाकात की तस्वीर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493