जापानी माजदा एमएक्स-5 को ‘2016 वर्ल्ड कार ऑफ ईयर’ पुरस्कार

टोक्यो, 25 मार्च (आईएएनएस)। माजदा मोटर कॉरपोरेशन की एमएक्स-5 स्पोर्ट्स कार, जिसे जापान में रोडस्टर कहा जाता है, को न्यूयार्क अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो में गुरुवार को ‘2016 वर्ल्ड कार ऑफ द इयर’ पुरस्कार मिला। वर्ल्ड कार स्टीयरिंग कमेटी ने यह जानकारी दी।

समाचार पत्र जापान टाइम्स के मुताबिक, दो सीटों वाली हल्की कार ने इस पुरस्कार के लिए ऑडी ए4 और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को पीछे छोड़ा। माजदा एमएक्स-5 को 2016 का ‘वर्ल्ड कार डिजाइन’ पुरस्कार भी मिला।

अन्य श्रेणियों में टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन की मिराई फ्यूल सेल कार को ‘वर्ल्ड ग्रीन कार’ पुरस्कार मिला।

माजदा एमएक्स-5 वर्ष 2011 के बाद वर्ल्ड कार का खिताब पाने वाली पहली जापानी कार है। 2011 में निसान मोटर कंपनी की लीफ इलेक्ट्रिक कार को यह पुरस्कार मिला था।

माजदा के लिए एमएक्स-5 इस खिताब को पाने वाली दूसरी कार है। 2008 में जापान में डमियो कही जाने वाली माजदा2 कंपैक्ट को यह खिताब मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493