जापानी सम्राट अकिहितो अप्रैल 2019 में छोड़ेंगे सिंहासन

टोक्यो, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान के सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल 2019 को सम्राट के रूप में पद छोड़ेंगे। सरकार और इंपीरियल हाउस एजेंसी ने शुक्रवार को इस पर मुहर लगाई।

टोक्यो, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान के सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल 2019 को सम्राट के रूप में पद छोड़ेंगे। सरकार और इंपीरियल हाउस एजेंसी ने शुक्रवार को इस पर मुहर लगाई।

‘एफे’ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो सदी में पहली बार कोई सम्राट सिंहासन छोड़ने के लिए इस्तीफा देंगे।

सम्राट द्वारा अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के बाद सरकार के प्रतिनिधियों, इंपीरियल हाउस और जापान के कानूनी विशेषज्ञों ने उनके सिंहासन छोड़ने की तिथि पर निर्णय लिया।

30 अप्रैल को इसके लिए आदर्श तारीख माना जा रहा है क्योंकि इसी तारीख से जापानी राजकोषीय और प्रशासनिक वर्ष की शुरुआत होती है। इसी दौरान अकिहितो के उत्तराधिकारी नारुहितो सभी कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ पदभार ग्रहण करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493