जापान ओपन : निक किर्गियोस ने हासिल की खिताबी जीत

टोक्यो, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने जापान ओपन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के डेविड गोफिन को मात देकर खिताबी जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 15वीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ने डेविड को दो घंटे तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी।

आस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी को हालांकि, पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बेहतरीन वापसी करते हुए उन्होंने बाकी के दो सेट जीतते हुए जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया।

किर्गियोस ने इससे पहले इस साल मार्सेले और एटलांटा ओपन खिताब भी अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493