जापान और हांगकांग को जूनियर टेबल टेनिस विश्व खिताब

इंदौर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के इजुमो ताकुतो और हांगकांग की झू चेंगझू ने रविवार को यहां समाप्त आईटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट टेबल टेनिस फाइनल्स का क्रमशा : लड़कों और लड़कियों का खिताब जीत लिया।

अभय प्रसाल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ताकुतो ने स्पेन को कार्लोस वेडरियल को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया।

दूसरी ओर, झू को दक्षिण कोरिया के पार्क सेरी से कड़ी टक्कर मिली लेकिन इसके बावजूद वह यह मैच 4-2 से जीतने में सफल रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को 3800 (प्रत्येक खिलाड़ी) डॉलर मिले जबकि उपविजेता खिलाड़ियों को 2100 डॉलर का पुरस्कार मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493