जापान का चालू खाता आधिक्य रिकार्ड निचले स्तर पर

टोक्यो, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जापान ने अब तक का सबसे कम चालू खाता आधिक्य दर्ज किया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, 2014 के लिए जापान के चालू खाता आधिक्य में लगातार चौथे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। 2014 का चालू खाता आधिक्य करीब 22 अरब डॉलर रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 18.8 फीसदी कम है।

जापान का चालू खाता आंकड़ा सकारात्मक रहा, बावजूद इसके कि व्यापार घाटा करीब 87 अरब डॉलर रहा। वाहन निर्माता कंपनियों ने एशिया और यूरोप को अधिक कारें निर्यात कीं, लेकिन येन में गिरावट के कारण देश को प्राकृतिक गैर तथा अन्य संसाधनों पर अधिक खर्च करना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक 22 अरब डॉलर का चालू खाता आधिक्य 1985 से इस तरह के उपलब्ध आंकड़ों में सबसे कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493