किंतेत्सु के मुताबिक, वह जापान में अलीपे का उपयोग करने वाली पहली डिपार्टमेंट स्टोर श्रंखला होगी, हालांकि इससे पूर्व गत वर्ष से ही डिस्काउंट श्रंखला स्टोर डॉन क्वि जोटी और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर यामादा डेंकी इस भुगतान समाधान का उपयोग कर रही है।
अबेनो हारुकास किंतेत्सु मेन स्टोर के विदेश व्यापार निदेशक आकी शिकियोकू ने कहा, “चीन में अलीपे के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। चीन के ग्राहक हमारे डिपार्टमेंट स्टोर में की गई खरीदारी के लिए अपने सेलफोन पर अलीपे एप से भुगतान कर सकेंगे। यह उनके लिए काफी सुविधाजनक होगा।”
किंतेत्सु डिपार्टमेंट स्टोर ने चीन के पर्यटकों को बटोरने की उम्मीद में चीन के सोशल मीडिया नेटवर्क साइना वीबो पर भी अपनी सूचनाएं प्रकाशित करनी शुरू कर दी है।
जापान सरकार के मुताबिक 2015 में जनवरी से नवंबर तक चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या साल-दर-साल आधार पर 109.4 फीसदी बढ़कर 46.5 लाख हो गई है।
dharmpath.com dharmpath