जापान के अर्थव्यवस्था मंत्री रिश्वत मामले में फंसे

अमारी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनता का संदेह और न बढ़े, इसलिए वह जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच कराने और अपने दायित्व का निर्वाह करने के इच्छुक हैं।

सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री शिंजो आबे के करीबी सहयोगी अमारी ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने स्वयं पर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देने की संभावना के बारे में प्रधानमंत्री से विचार-विमर्श नहीं किया है।

‘क्योडो’ न्यूज एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को साप्ताहिक पत्रिका ‘शुकान बुनशुन’ में अमारी को विवाद में खींचने वाला एक लेख पढ़ने को मिलेगा। लेख में यह पढ़ने को मिलेगा कि अर्थव्यवस्था एवं राजकोषीय नीति मंत्री अमारी और उनके स्टाफ ने बीते तीन वर्षो में रिश्वत ली और 1.2 करोड़ येन (1,03,000 डॉलर) उड़ाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493