संयुक्त राष्ट्र, 23 जून (आईएएनएस)। जापान के कानूनविद युजी इवासावा अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का न्यायाधीश निर्वाचित किया गया है। वह सेवानिवृत्त जज हिसाशी ओवाडा की जगह लेंगे।
ओवाडा भी जापान से ही थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इवासावा को शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में 15 में से 15 वोट मिले और महासभा में 189 में से 184 वोट मिले।
आईसीजे के 15 जजों का चुनाव नौ वर्षो के कार्यकाल के लिए होता है। ओवाडा द्वारा अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा करने के बाद यह चुनाव हुआ था। ओवाडा का कार्यकाल 2021 में खत्म होना था।
आईसीजे का काम देशों के बीच कानूनी विवादों का निपटारा करना होता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इवासावा का कार्यकाल शुक्रवार से ही शुरू हो रहा है यह पांच फरवरी 2021 को समाप्त होगा।
इवासावा (64) टोक्यो यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर हैं।
dharmpath.com dharmpath