जापान के मॉल में तैनात दिशा बताने वाला रोबोट

न्यूयॉर्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कल्पना कीजिए कि आपको एक मानव रोबोट बधाई देने के साथ ही आपके सवालों का जवाब दे और दिशा भी बताए। टोक्यो के एक शापिंग माल में चिहिरा जंको नामक एक रोबोट ऐसा ही कर रहा है। वह पर्यटकों का स्वागत करता है और उनसे मिलता है।

चिहिरा का विकास इलेक्ट्रिॉनिक कंपनी तोशिबा ने कई जापानी विश्वविद्यालयों के सहयोग से किया है। यह टोक्यो खाड़ी पर ओडिबा एक्वा सिटी के काउंटर के पीछे खड़ा रहता है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, एक नीले रंग की शर्ट, सफेद जैकेट और पिनस्ट्रीप स्कर्ट पहने वह स्थानीय स्थलों और दुकानों की जापानी, चीनी और अंग्रेजी भाषा में निर्देश देता है।

चिहिरा आपसे बात कर सकता है और इस तरह के सवालों के जवाब दे सकता है जैसे “आप कहां से हैं”, उसके रोबोटिक हाथ लोगों को रास्ता दिखाते हैं। आधे रास्ते के लिए उसकी पलक झपक कर इशारा करता है।

यह रोबोट जापान में एंड्रायड के विकास को दिखाता है। वहां हेन-ना होटल में एक युमेको नामक स्वागत करने वाला, नागासाकी में बुटीक चलाने वाला रोबोट और देश के लोकप्रिय टीवी चैनल पर आ चुका रोबोट मटसुकोलोइड है।

चिहिरा और चार अन्य एंड्रायड उत्पादन में करीब 93,000 डॉलर की लागत आई है।

कंपनी ने कहा है कि उसकी योजना साल 2017 में 1,000 से ज्यादा एंड्रायड विकसित करने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493