जापान के याशुकूनी स्मारक पर विस्फोट

जापान के सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मारक के दक्षिण द्वार के पास शौचालय में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन शौचालय की दीवारें और छत ढह गई।

स्थानीय पुलिस और अग्निशमन प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांचकर्ताओं को वारदात स्थल से बैटरियां, तार और लोहे की चार पाइप भी मिली हैं।

याशुकूनी स्मारक पर वार्षिक फेस्टीवल ऑफ फर्स्ट फ्रुट्स शुरू हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

पुलिस को अंदेशा है कि स्मारक पर हमला जानबूझकर किया गया।

याशुकूनी स्मारक द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जान गंवाने वाले सैन्यकर्मियों और नेताओं को समर्पित है, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय सैन्य ट्रिब्यूनल द्वारा युद्ध अपराध के लिए दोषी ठहराए गए सैन्यकर्मियों के भी स्मारक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493