जापान के लिए भारतीय फैशन पर फिल्म बनाएंगी ऋचा

मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हाल ही में जापान में नारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शामिल हुईं अभिनेत्री-निर्माता ऋचा चड्ढा एक जापानी निर्माता के साथ फैशन पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं।

निर्माता के नाम का खुलासा किए बगैर ऋचा ने अपने बयान में कहा, “मैं जापानी निर्माता के साथ फैशन फिल्म बनाने का मौका पाकर काफी खुश हूं।”

ऋचा ने कहा, “जापानी निर्माता भारतीय फैशन विविधताओं पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।”

अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म पर काम अगले साल की शुरुआत से शुरू हो जाएगा।

ऋचा ने कहा, “इस फिल्म में दर्शाया जाएगा कि भारत में किस-किस प्रकार की फैशन शैली मौजूद है और किस प्रकार ये दशकों से वैश्विक फैशन जगत को प्रेरित कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493