टोक्यो, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के शेयर बाजार टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक निक्के ई स्टॉक एवरेज 3.96 फीसदी या 733.98 अंकों की गिरावट के साथ 17,806.70 पर बंद हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दिन भर के कारोबार में इंडेक्स ने 17,747.50 के निचले स्तर को छू लिया, जो तीन फरवरी के बाद निचला इंट्राडे स्तर है।
गोदाम संचालक कंपनियों और धातु कंपनियों में सर्वाधिक गिरावट रही।
बाजार में कुल 4,924 अरब येन (करीब 41.03 अरब डॉलर) का कारोबार हुआ।
dharmpath.com dharmpath