टोक्यो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जापान के पांच विपक्षी दलों ने सुरक्षा कानूनों को निरस्त करने के लिए शुक्रवार को निचले सदन में दो विधेयक पेश किए। ये कानून पिछले साल सितंबर में बनाए गए थे।
सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके की रपट के अनुसार, विधेयक पेश करने वाले दलों में डेमोक्रेटिक पार्टी, द जापानीज कम्युनिस्ट पार्टी और जापान इनोवेशन पार्टी शामिल हैं।
इन दलों ने कहा है कि जापान को सामूहिक आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करने देने की स्वीकृति नहीं दी जा सकती क्योंकि ये स्पष्ट रूप से संविधान का उल्लंघन करते हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी के योशियाकी टकाकी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन विधेयकों को जल्दी ही बहस के लिए रखा जाएगा और इन पर राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श होगा।
इन दलों का मकसद ऊपरी सदन के लिए होने वाले चुनाव के प्रचार में इन कानूनों की वैधता पर ध्यान केंद्रित करना है।
इन कानूनों को 29 मार्च से लागू किया जाना है।
dharmpath.com dharmpath