जापान को 38.8 करोड़ डॉलर व्यापार घाटा

टोक्यो, 20 जून (आईएएनएस)। जापान ने मई 2016 में 40.7 अरब येन (38.8 करोड़ डॉलर) व्यापार घाटा दर्ज किया, जो इस साल का प्रथम व्यापार घाटा है। यह जानकारी जापान की सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े में दी गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अप्रैल महीने में जापान ने 82.32 करोड़ येन (70 लाख डॉलर) व्यापार आधिक्य दर्ज किया था।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्यात मई महीने में साल-दर-साल आधार पर 11.3 फीसदी घटकर 5.09 अरब येन रहा। आयात इस दौरान साल-दर-साल आधार पर 13.18 फीसदी गिरावट के साथ 5.1 अरब येन रहा।

सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन के साथ व्यापार घाटा साल-दर-साल आधार पर चार फीसदी बढ़कर 401.093 अरब येन रहा।

दूसरे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका के साथ व्यापार आधिक्य दर्ज किया गया, जो साल-दर-साल आधार पर 14.4 फीसदी गिरावट के साथ 345.63 अरब येन रहा।

तीसरे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार यूरोपीय संघ के साथ व्यापार घाटा साल-दर-साल आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 7,364.2 करोड़ येन रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493