जापान : चाकू से हमले में 1 छात्रा की मौत, 17 घायल (लीड-1)

टोक्यो, 28 मई (आईएएनएस)। जापान के कावासाकी शहर में एक शख्स द्वारा चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।

टोक्यो, 28 मई (आईएएनएस)। जापान के कावासाकी शहर में एक शख्स द्वारा चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्योडो न्यूज के मुताबिक, मृत छात्रा और 15 अन्य घायल कैरिटास एलीमेंट्री स्कूल (एक निजी कैथोलिक स्कूल) के विद्यार्थी हैं।

दो अन्य घायल अज्ञात व्यस्क हैं।

पुलिस ने बताया कि उम्र के पांचवें दशक में माने जा रहे संदिग्ध के दोनों हाथों में चाकू था। उसने खुद की गर्दन पर वार करने से पहले पीड़ितों को चाकू से गोद दिया। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ के दौरान संदिग्ध ‘मैं तुम्हें मारने जा रहा हूं’ चिल्ला रहा था।

पुलिस ने घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए हैं और संदिग्ध की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

सीएनएन के मुताबिक, बड़े पैमाने पर लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना जापान में कम ही देखने को मिलती है और यह घटना राष्ट्रीय सुर्खियों में है।

2016 में जापान में विकलांग लोगों की देखभाल के लिए बने केयर होम में चाकू से हमले की घटना में 19 लोग मारे गए थे।

घटना उस समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान के दौरे पर आए हुए हैं।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी जनता पीड़ित परिवारों के प्रति शोकाकुल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493