जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ ने रविवार को बताया कि जापान, अमेरिका और दस अन्य देशों के बीच अक्टूबर में टीपीपी समझौते पर व्यापक सहमति बनी थी। फरवरी की शुरुआत में टीपीपी पर समझौते के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
इस समझौते के लिए उद्घाटन कार्यक्रम अमेरिका या फिर न्यूजीलैंड में होगा।
समझौते के बाद जापान को संसद की मंजूरी लेनी होगी और किसानों के समर्थन से जुड़ा विधेयक भी पेश किया जाएगा।
देश का 150 दिवसीय संसदीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
सरकार का अनुमान है कि टीपीपी समझौते से जापान की जीडीपी बढ़कर लगभग 1,400 अरब युआन (115 अरब डॉलर) हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath