जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर विरोध जताया

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार तड़के बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया का यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने यहां कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार तड़के स्थानीय समयानुसार लगभग 5.54 बजे जापानी सागर में मिसाइल दागी। हालांकि अभी इससे जापान की सीमा किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं आई है।

जापान ने मिसाइल दागने के तुरंत बाद अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषध की बैठक बुलाई और संबंधित मंत्रालयों को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ मिलकर इस परीक्षण से संबंधित सूचनाओं को इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने के निर्देश दिए।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया से आत्मसंयम बरतने को कहा है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के बावजूद देश ने छोटी और मध्यम दूरी की कई मिसाइलों का परीक्षण किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493