जापान ने 2020 ओलम्पिक के विवादित लोगो को रद्द किया (लीड-1)

टोक्यो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान की मेजबानी में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बीते महीने जारी लोगो को मंगलवार को रद्द कर दिया गया है। इस लोगो को तैयार करने वाले कलाकार पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगा है।

टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति ने मंगलवार को विवादित लोगो का उपयोग बंद करने का फैसला किया। बेल्जियम के एक डिजाइनर ने ओलम्पिक लोगो को तैयार करने वाले केंजीरो सानो पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाले ओलीवर डेबी ने कहा है कि सानो ने उनका डिजाइन चुराया है, जिसे उन्होंने थिएटर दे लेग के लिए 2013 में तैयार किया था। कुछ अन्य डिजाइनो के मामले में भी सानो की कृतियां आरोप के घेरे में हैं।

बीबीसी के मुताबिक टोक्यो आयोजन समिति ने इस सम्बंध में मंगलवार को एक आपात बैठक बुलाया और लोगो का उपयोग बंद करने का फैसला किया। आयोजन समिति के प्रमुख तोशियो मुतो ने कहा, “हम जानते हैं कि दोनो लोगो में समानता नहीं है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि बीते कुछ समय से इसे लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

मुतो ने कहा, “यही कारण है कि हमने यह फैसला किया है कि मौजूदा लोगो को रद्द कर दिया जाए और नया लोगो तैयार किया जाए। इस स्तर पर हम यह भी जानते हैं कि अब लोगो को आम जनता का समर्थन नहीं मिल सकेगा।”

टोक्यो को गवर्नर योइची माजूसोए ने इस मामले में सानो से जवाब मांगा है। माजूसोए ने कहा, “हमें ऐसा लग रहा है कि हमारा उपहास किया गया है। हम ठगा हुअ महसूस कर रहे हैं। सानो को इस सम्बंध में जवाब देना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493