जापान : पर्यटन को बढ़ावा देने वाली नई योजना का आग्रह

टोक्यो, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को अपने मंत्रिमंडल से मार्च 2016 तक नई योजनाएं पेश करने का आग्रह किया है।

सार्वजनिक प्रसारक, एनएचके की रपट के मुताबिक, सरकार ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों तक विदेशी पर्यटकों की संख्या को बढ़ाकर दो करोड़ करने का लक्ष्य निश्चित किया है।

इस वर्ष के अनुमान के अनुसार, सितम्बर तक जापान में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग जापान की यात्रा कर चुके हैं।

इससे पूर्व आबे ने एक नए पर्यटन पैनल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अधिक पर्यटकों को देश में आकर्षित करने के विषय पर चर्चा हुई।

बैठक में आबे ने कहा कि उनके प्रशासन ने जापान के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाकर 6,000 खरब येन (600 ट्रिलियन) करने का लक्ष्य रखा है।

आबे ने कहा कि पर्यटन उद्यम इस आर्थिक विकास के लिए संचालक शक्ति का काम कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493