जापान के किसी पॉल्ट्री फॉर्म में पहली बार बर्ड फ्लू पाया गया है।
शिमीजू के फार्म में शुक्रवार को लगभग 30 मुर्गियां मृत पाई गई जिनमें से सात में प्राथमिक जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
इसके बाद की जांच में अत्यधिक संक्रामक एच-5 की उपस्थिति पाई गई है।
स्थानीय सरकार ने फॉर्म की सभी 210,000 मुर्गियों और इसके 10 किलोमीटर के दायरे की मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath