टोक्यो, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में लापता 40 लोगों का पता लगाने के लिए राहत व बचाव अभियान रविवार को भी जारी है।
प्राकृतिक आपदा में अब तक 65 लोगों के मरने की खबर है।
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पुष्टि के अलावा चार अन्य लोग बेहोश हैं जबकि 45 लापता हैं।
सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि आपातकाल सेवाओं को अब तक 100 से अधिक कॉल मिल चुकी हैं जिसमें कारों के बहने की बात कही गई, हालांकि लापता लोगों के सटीक आंकड़ों की जानकारी नहीं है।
सुगा ने कहा कि बचाव प्रयासों में सैनिकों, पुलिस अधिकारी और अग्निशमक सहित 54,000 सदस्यीय दल लगे हैं। 41 हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath