जापान बाढ़ : सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में 18,000 स्वयंसेवी मदद के लिए जुटे

टोक्यो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए शनिवार को देशभर से लगभग 18,000 स्वयंसेवी जुटे।

भारी बारिश से प्रभावित देश के पश्चिमी हिस्सों में सफाई और पुनर्निर्माण के प्रयास हो रहे हैं। भारी बारिश से हुई तबाही में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और दर्जनों लोग गायब हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सरकार ने स्वयंसेवकों की तैनाती कराने और काम वितरित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से एक स्वयंसेवी कार्यक्रम शुरू किया है।

पश्चिमी जापान में स्थित एहिमे, ओकायामा और हिरोशिमा क्षेत्र में करीब 40 स्वयंसेवक केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बारिश से मची तबाही में लोगों को सहायता पहुंचाने का लगभग 18,000 स्वयंसेवी प्रयास कर रहे हैं।

नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जापानी द्वीपसमूह के करीब आधे हिस्से में 6 जुलाई से हुई रिकॉर्ड बारिश से अब तक 204 लोग मारे गए हैं और लगभग 40 लापता हैं और करीब 160 घर नष्ट हो गए। बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से 700 अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493