जापान महिला फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

वैंकूवर (कनाडा), 24 जून (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन जापान ने महिला विश्व कप के अंतिम-16 के एक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट में जापान की यह लगातार चौथी जीत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान ने हालांकि अपने सभी ग्रुप मैच कैमरून, स्विट्जरलैंड और इक्वाडोर जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ ही जीते हैं। ग्रुप-वर्ग में जापानी टीम केवल चार गोल दाग सकी।

नीदरलैंड्स के खिलाफ मंगलवार को जापान पहले 2-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा, लेकिन गोलकीपर अयूमी काइहोरी की एक गलती की वजह से नीदरलैंड्स की महिलाएं इस अंतर को कम करने में कामयाब हो गईं।

जापान की ओर से पहला गोल 10वें मिनट में साओरी एरियोसी ने दागा। इसके बाद दूसरे हाफ और मैच के 78वें मिनट में मिजुहो साकागुची ने जापान को दूसरी बढ़त दिलाई। नीदरलैंड्स की ओर से एकमात्र गोल इंजूरी टाइम में कर्स्टन वान डे वेन ने किया।

जापानी महिलाएं अब क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी। आस्ट्रेलिया ने ब्राजील को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493